Latest Vacancy:
Integral Coach Factory Apprentices Online Form 2023 MHA IB Junior Intelligence Officer Online Form 2023 NTA UGC NET Correction Form 2023 JSSC Excise Constable Online Form 2023 Delhi DDA Various Post Online Form 2023 Army 10+2 TES 50 Online Form 2023 Chandigarh Police Constable Online Form 2023| TET Online Test| IBPS RRB 2020 Notification date | IBPS RRB 2020 Notification, IBPS RRB Exam 2020 [Notification Released]✔✔| CCC Online Test|

03 December 2018

Applications of Information electronics Communication Technology

इन्फॉर्मेशन इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के अनुप्रयोग (Applications of Information electronics Communication Technology) 

1. ई – गवर्नेंस (E- Governance)

ई - गवर्नेंस को नागरिकों के बीच सरकारी सेवा, सूचना, लेन - देन के संचार का आदान - प्रदान, विभिन्न प्रणालियों और सेवाओं को देने के लिए तथा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग के लिए सरकारी कार्यालय से सम्बन्धित प्रक्रियाओं में प्रयोग किया जाता है।  (ई-गवर्नेंस के माध्यम से एक सुविधाजनक, कुशल और पारदर्शी प्रणाली नागरिकों के लिए स्थापित होती है। 

इन्फॉर्मेशन इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के अनुप्रयोग (Applications of Information electronics Communication Technology) 

नागरिक सेवाओं को सशक्त करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस का प्रयोग कर नागरिकों को विभिन्न जानकारियों, पहुँचाई जा सकती हैं। सरकार मे नागरिकों  की भागीदारी, को सक्षम और नागरिकों के आर्थिक और सामाजिक अवसरों को बढ़ाने के लिए, ई-गवर्नेंस का प्रयोग अत्यन्त प्रभावशाली सिद्ध हो सकता है। 
भारत सरकार राष्ट्रीय ई-शासन योजना के लिए नींव और देश के भीतर लम्बे समय तक ई-शासन के विकास के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना चाहती है। सरकारराज्य एवं समन्वित सेवा स्तर को लागू करने के लिए और प्रशासन के लिए व्यापार-केन्द्रितवातावरण कोनागरिक-केन्द्रितबनाना चाहती है। ई-शासन मानक पोर्टल (http://egovstandards.gov.in) विचारों, ज्ञान, मानकों को तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल विभिन्न समितियों के सदस्यों के बीच एग्रीमेण्ट दस्तावेजों व पासवर्ड को साझा करने का एक मंच प्रदान करता है। 

2. मल्टीमीडिया और मनोरंजन (Multimedia and Entertainment)

लोग आपस में अपनी बातों या विचारों को कहने या एक-दूसरे तक कोई सूचना पहुँचाने के लिए विभिन्न माध्यमों की मदद लेते हैं, जो निम्नलिखित हो सकते हैं-
(i) ध्वनी (Audio)
(ii) वीडियो (Video)
(iii) प्रतीक (Symbol)
(iv) शब्द (Text)
(v) एनीमेशन (Animation) 
अपनी बात या सूचना को एक से अधिक माध्यमों का उपयोग कर दूसरे तक पहुँचाना ही मल्टीमीडिया है। मल्टीमीडिया मनोरंजन का एक माध्यम है। 
मल्टीमीडिया के घटक (Components of Multimedia)
मल्टीमीडिया के निम्नलिखित घटक हैं- 
शब्द (Text):-  इसके अन्तर्गत स्क्रीन पर शब्दों को प्रदर्शित किया जाता है, जिसका उपयोग सूचनाओं के आदान-प्रदान में किया जाता है। शब्दों को स्पेशल टूल्स (Special Tools) जैसे- बोल्ड तथा अण्डरलाइन (Underline) आदि का प्रयोग कर आकर्षक तथा रोचक बनाया जाता है। 
चित्र (Picture):-  किसी सूचना को सरलतापूर्वक समझाने के लिए शब्दों के साथ-साथ चित्रों का प्रयोग किया जाता है। अच्छी गुणवत्ता वाले चित्र कम्प्यूटर के द्वारा स्क्रीन पर तैयार किए जाते हैं।
चलचित्र (Movies):-  मल्टीमीडिया प्रोग्राम की मदद से कम्प्यूटर को टेलीविजन के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। फिल्मों एवं पारिवारिक उत्सवों के कार्यक्रमों को सी डी (Compact Disk – CD) में संगृहीत कर कम्प्यूटर पर देखा जा सकता है। 

एनीमेशन (Animation):- एनीमेशन ग्राफिक्स चित्रों का समूह होता है जो तीव्रता से एक के बाद एक दृश्य प्रदर्शित करता है, ताकि वो सिनेमा की भांति गतिशील प्रतीत हो सकें। इसका प्रयोग विडियो गेम्स, कार्टून फिल्म, ऑटोमोबाइल उद्योग द्वारा सुरक्षित ड्राइविंग के लिए फिल्म आदि के निर्माण के लिए होता है। 


No comments:

Post a Comment

कृपया अपना कीमती सुझाव दे आपके सुझाव के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद ....

Popular Posts

Recent