GUI आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम का परिचय
(Introduction of GUI Based Operating System)
ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर और हार्डवेयर के मध्य इण्टरफेस का कार्य करता है, जिससे प्रोग्रामों, मेमोरी तथा इनपुट/आउटपुट डिवाइसों को मैनेज किया जाता है। ऑपरेटिंग सिस्टम में कम्प्यूटर हार्डवेयर रिसोर्सेज के मध्य सभी गतिविधियों को नियन्त्रित करने के लिए इंस्ट्रक्शनस होते हैं, ताकि यूजर व कम्प्यूटर सिस्टम के मध्य सम्पर्क को स्थापित किया जा सके।
ऑपरेटिंग सिस्टम के बेसिक्स (Basic of Operating System)
ऑपरेटिंग सिस्टम (operating System) एक सॉफ्टवेर/प्रोग्राम है। जो कम्प्यूटर की आन्तरिक गतिविधियों को कण्ट्रोल करता है और यूजर इण्टरफेस प्रदान करता है। यह कम्प्यूटर रिसोर्सेज, मेमोरी, CPU, डिस्क, प्रिण्टर, डेटाबेस तथा अन्य सॉफ्टवेयर का प्रबन्धन करता है। यही पहला प्रोग्राम होता है, जो कम्प्यूटर के स्विच ऑन होने के बाद रोम ROM से कम्प्यूटर की मुख्य मेमोरी में लोड होता है। इस प्रक्रिया को बूटिंग (Booting) कहते हैं।
किसी भी कम्प्यूटर के मुख्य निम्नलिखित चार कम्पोनेन्ट्स- होते हैं-
1. हार्डवेयर (Hardware) - मेमोरी, इनपुट/आउटपुट डिवाइस आदि।
2. ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)
3. एप्लीकेशन प्रोग्राम (Application Program) – वर्ड प्रोसेसर, टैक्सट एडिटर आदि।
4. यूजर्स (Users)
ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-
(i) प्रोग्राम एक्जीक्यूशन (Program execution)
(ii) रिसोर्स एलोकेशन (Resource allocation)
(iii) डेटा मैनेजमेण्ट (डाटा management)
(iv) प्रोसेस मैनेजमेण्ट (Process management)
(v) एरर डिटेक्शन (Error detection)
(vi) फाइल सिस्टम का मैनिपुलेशन (Manipulation of file system)
(vii) इनपुट/आउटपुट ऑपरेशन्स (Input/Output) आदि।
कुछ प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम विण्डोज XP, MS- DOS विण्डोज 7, लाइनक्स आदि हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार (Types of Operating System)
कम्प्यूटर एप्लीकेशन तथा नियंत्रण के आधार पर ऑपरेटिंग सिस्टम प्राय: पाँच प्रकार के होते हैंl जिनका विवरण इस प्रकार है-
ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार
रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टमसिंगल यूजर ऑपरेटिंग सिस्टमटाइम शेयरिंग ऑपरेटिंग सिस्टम या मल्टी टास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टमवेब प्रोसेसिंग ऑपरेटिंग सिस्टममल्टी प्रोसेसिंग ऑपरेटिंग सिस्टममल्टी थ्रेडिंग ऑपरेटिंग सिस्टमसिंगल यूजर मल्टी टास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टममल्टीयूजर टास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टमलोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम (Popular Operating System)
सामान्यत: निम्न दो ऑपरेटिंग सिस्टम लोकप्रिय हैं-
(1) लाइनक्स (Linux)
(2) विण्डोज (Windows)


No comments:
Post a Comment
कृपया अपना कीमती सुझाव दे आपके सुझाव के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद ....