Latest Vacancy:
Integral Coach Factory Apprentices Online Form 2023 MHA IB Junior Intelligence Officer Online Form 2023 NTA UGC NET Correction Form 2023 JSSC Excise Constable Online Form 2023 Delhi DDA Various Post Online Form 2023 Army 10+2 TES 50 Online Form 2023 Chandigarh Police Constable Online Form 2023| TET Online Test| IBPS RRB 2020 Notification date | IBPS RRB 2020 Notification, IBPS RRB Exam 2020 [Notification Released]✔✔| CCC Online Test|
Showing posts with label EMAIL. Show all posts
Showing posts with label EMAIL. Show all posts

26 November 2018

COMPUTER SHORTCUT KEY || TOP 30 COMPUTER SHORTCUT KEYS ||


      COMPUTER SHORTCUT KEYS -

  COMPUTER SHORTCUT KEYS -

  COMPUTER SHORTCUT KEYS -


               
MS WORD SHORTCUT KEYS

 SHORTCUT KEYS 
 USED FOR
 CTR+A
 SELECT ALL OBJECT/TEXT
 CTR+B
 BOLD 
 CTR+C
 COPY
 CTR+D
 FONT ( ONLY MS WORD )
 CTR+E
 CENTER ALIGN
CTR+F 
 FIND
CTR+G 
 GO TO
 CTR+H
 REPLACE
 CTR+I
 ITALIC
 CTR+J
 JUSTIFY
 CTR+K
 HYPERLINK
 CTR+L 
 LEFT ALIGN
 CTR+M
 INCREASE INDENT ( MS WORD )
 CTR+N
 NEW
 CTR+O
 OPEN
 CTR+P
 PRINT DOCUMENT
 CTR+ Q
 ALIGN SELECTED  TEXT OR LINE TO THE CENTER
 CTR+R
 RIGHT ALIGN / RELOAD PAGE
 CTR+S
 SAVE FILE
 CTR+T
 NEW TAB CREATE IN BROWSER
 CTR+U
 UNDERLINE
 CTR+V
 PASTE
 CTR+W
 CLOSE WORD DOCUMENT
 CTR+X
 CUT
 CTR+Y
 REDU
 CTR+Z
 UNDU
 CTR+ESC
 OPEN THE WINDOW OF START MENU
 CTR+TAB
SWITCH BETWEEN OPEN TAB IN BROWSER 
 CTR+SHIFT+TAB
 GO TO BACKWORD  (RIGHT TO LEFT)

  COMPUTER SHORTCUT KEYS -

20 November 2018

What is the Advantages of Networking ? | Advantages of Networking In HIndi | Type of Networking

Advantages of Networking -

कम्प्यूटर की नेटवर्किंग से हमें निम्नलिखित लाभ होते हैं- 

1. साधनों का साझा (resource Sharing)

हम नेटवर्क के किसी भी कम्प्यूटर से जुड़े हुए साधन का उपयोग नेटवर्क के अन्य कम्प्यूटरों पर कार्य करते हुए कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी कम्प्यूटर के साथ लेजर प्रिण्टर जुड़ा हुआ है, तो नेटवर्क के अन्य कम्प्यूटरों से उस प्रिण्टर पर कोई भी सामग्री छापी (Print) जा सकती है। 

2. डेटा का तीव्र सम्प्रेषण (Speedy Transmission of Data)

कम्प्यूटरों की नेटवर्किंग से दो कम्प्यूटरों के बीच सूचना का आदान-प्रदान तीव्र तथा सुरक्षित रूप से होता है। इससे कार्य की गति तेज होती है और समय की बचत होती है। 

3. विश्वसनीयता (Reliability)

नेटवर्किंग में किसी फाइल की दो या अधिक प्रतियाँ अलग-अलग कम्प्यूटरों पर स्टोर की जा सकती हैं। यदि किसी कारणवश एक कम्प्यूटर खराब या असफल हो जाता है, तो वह डेटा दूसरे कम्प्यूटरों से प्राप्त हो सकता है। इस प्रकार नेटवर्क के कम्प्यूटर एक-दूसरे के लिए बैकअप का कार्य करते हैं जिससे उसकी विश्वसनीयता बढ़ती है। 

नेटवर्किंग के कई फायदे है जैसे इस चित्र में आप देख सकते है 

























17 November 2018

स्माइलीज का प्रयोग करना ( How to send Smile Message in Email ?)

दोस्तों आज के टुटोरिअल में हम आपको बताएँगे की  ईमेल में स्माइलीज का प्रयोग कैसे करे  तो चलिए शुरुआत करते है और आपको बताते है की ईमेल में स्माइलीज का प्रयोग कैसे करे 
स्माइलीज का प्रयोग करना ( How to send Smile Message in Email ?) 


How to use smileys in email ?ईमेल में स्माइलीज का प्रयोग कैसे करे ? 


स्माइलीज का प्रयोग करना -

टैक्स्ट कम्युनिकेशन के तहत स्माइली का प्रयोग अक्सर भावनात्मक अभिव्यक्ति के लिए किया जाता है। जिस प्रकार से हम आमने-सामने की बातचीत में चेहरे के हाव-भाव से एवं दूरभाष के माध्यम से होने वाले वार्तालाप में ध्वनी के उतार-चढ़ाव के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं, ठीक उसी प्रकार से टैक्स्ट मैसेजेज में स्माइलीज का प्रयोग किया जाता है।
एक स्माइली बनाने के लिए स्टैण्डर्ड की-बोर्ड के कैरेक्टर्स और पन्क्चुएसन मार्क्स का ही प्रयोग किया जाता है। स्माइलीज का प्रयोग प्राय: चैट रूम्स, गेम्स रूम्स, ई-मेल और इंस्टैंट मैसेजिंग में किया जाता है। स्माइलीज को इमोटिकॉन भी कहा जाता है।
अधिकतर प्रयोग होने वाले स्माइलीज एवं उनके संकेत निम्नलिखित हैं-

स्माइलीज
संकेत
खुश (Happy)
:-)
दुखी (Sad)
:-(
निराश (Disappointed)
:-e
हंसना (Laughing)
:-D
पलकें झपकना (Wink)
;-)
पागल (Mad)
>;-<
उदासीन (Insensitive)
:-I
चिल्लाना (Shout)
: - @
आश्चर्यचकित (Surprised)
:-O
तो दोस्तों आपने इस टुटोरिअल में जाना की कैसे किसी ईमेल में स्माइलीज का उपयोग करते है 

धन्यवाद  .. 

WHAT IS Instant messaging and collaboration ?

 WHAT IS Instant messaging and collaboration ?


दोस्तों आज के टुटोरिअल में हम आपको बतायेंगे की इंस्टैण्ट मैसेजिंग क्या होते है तो चलिए आपको बताते है ही  इंस्टैण्ट मैसेजिंग क्या है ? 

Instant messaging and collaboration-

इंस्टैण्ट मैसेजिंग का तात्पर्य है तात्कालिक सन्देश अर्थात् जैसे ही यूजर किसी को कोई सन्देश देता है, वह सेकण्डों में ही उस तक पहुँच जाता है। चाहे दूरी हजारों मील की ही क्यों न हो और यह इण्टरनेट से ही सम्भव हो पाया है।
एक इण्टरनेट कनेक्शन के माध्यम से यूजर अपने दोस्तों एवं पूरे विश्व में बिजनेस पार्टनर्स के साथ कोलाबोरेट कर सकता है। कोलाबोरेशन (सहयोग), प्रभावकारी कम्युनिकेशन के माध्यम से ही सम्भव होता है एवं प्रभावकारी कम्युनिकेशन हमेशा टू-वे (two-way) प्रॉसेस होता है। 

How To Check Spam Message in E--mail ?


How To Check Spam Message in E--mail ?स्पैम मैसेज को कैसे चेक करे ?


यदि हमें स्पैम मैसेज चेक करना है तो उसके लिए हमें ईमेल को लॉगिन करके के ईमेल के राइट साइड में MORE ऑप्शन को क्लिक करना चाहिए उसके बाद निचे SPAM वाले ऑप्शन पर क्लिक करना चाहिए स्पैम का कार्य होता है की जो मैसेज फालतू के होते है जिनका कोई वजह नहीं तोता तो वो मैसेज स्पैम मैसेज कहलाते है। 
कुछ दिनों के अन्तराल पर आपको अपना Spam फोल्डर चैक करते रहना चाहिए। जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कोई जरूरी ई-मेल गलती से Spam की तरह निर्धारित तो नही हो गई। यदि Spam फोल्डर की सभी ई-मेल स्पैम हों तो आप इन्हें बिना डिलीट करे छोड़ सकते हैं क्योंकि Gmail स्वत: ही 30 दिनों में  ई-मेल को डिलीट कर देता है। फिर भी यदि आप स्वयं ई-मेल को डिलीट करना चाहते हों तो Delete Forever बटन पर क्लिक करें। 




       

अटैचमेण्ट के रूप में सॉफ्ट कॉपी भेजना/डॉक्यूमेण्ट को ई-मेल से भेजना ( How to send Soft copy By Email ? )

How to send Soft copy By Email ?

अटैचमेण्ट के रूप में सॉफ्ट कॉपी भेजना/डॉक्यूमेण्ट को ई-मेल से भेजना -

कम्प्यूटर पर स्टोर की जाने वाली किसी भी फाइल को अगर हमें ई-मेल द्वारा भेजनें के लिए सबसे पहले पहले अटैचमेण्ट के रूप में एक साफ्ट कॉपी भेजने के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण किया जाता है.-
Gmail एकाउण्ट विण्डो पर COMPOSE बटन पर क्लिक करें। जिससे एक New Message बॉक्स प्रदर्शित होगा।
रेसीपिएन्ट के ई-मेल एड्रेस को To: लाइन में एड्रेस टाइप करें या अपनी एड्रेस बुक से ई-मेल एड्रेस को सिलेक्ट करें।
सब्जेक्ट लाइन में ई-मेल के लिए सब्जेक्ट टाइप करें।
किसी भी सॉफ्ट कॉपी को अटैच करने के लिए Attach file बटन  पर क्लिक करें जिससे open डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होगा।
Open डायलॉग बॉक्स में से उस फाइल को सिलेक्ट करें जिसे आप अटैच करना चाहते हैं। फाइल को सिलेक्ट करने के बाद Open बटन पर क्लिक करें।
जब फाइल ई-मेल Body में अटैच हो जाये तब Send बटन पर क्लिक करें। 

स्पेल चैकिंग को एक्टिवेट करना (How To Activating Spell Checking? )


How To Activating Spell Checking?


किसी डॉक्यूमेण्ट को भेजने से पहले उसकी स्पेल चैकिंग करना अत्यन्त महत्वपूर्ण है|  स्पेल चैक को एक्टिवेट करने के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण किया जाता है-
Gmail एकाउण्ट विण्डो पर COMPOSE बटन पर क्लिक करें जिससे New Message बॉक्स प्रदर्शित होगा।
New Message बॉक्स की Body में Message टाइप करें।
More options बटन पर क्लिक करें जिससे एक मेन्यू खुलेगी। उस मेंन्यू में से Check Spelling पर क्लिक करें। 

How To Activating Spell Checking
How To Activating Spell Checking

ई-मेल को सॉर्ट तथा सर्च करना (Shorting and Searching E-mail)


How to shorting and searching E-mail ?

ई-मेल को सॉर्ट करने के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण किया जाता है
Settings बटन पर क्लिक करें।
Inbox टैब पर क्लिक करें।
Inbox type लिस्ट बॉक्स से अपनी इच्छानुसार विकल्प जैसे- Default, Important first, Unread first, shared first तथा Priority first का चयन करें।
Save changes बटन पर क्लिक करें।
इसके पश्चात् आपकी इच्छानुसार Inbox में ई-मेल सॉर्ट हो जायेगी।
ई-मेल को सर्च करने के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण किया जाता है-सबसे ऊपर स्थित टैक्स्ट बॉक्स में उस ई-मेल की जानकारी जैसे- भेजने वाले का नाम, विषय आदि प्रविष्ट करें जिसे आप सर्च करना चाहते हैं।
Search बटन पर क्लिक करें।
इसके पश्चात् सर्च की गई जानकारी से सम्बन्धित ई-मेल की सूची प्रदर्शित हो जायेगी। 

How to Forward G-mail Message /Email Message ?


How to Forward G-mail Message /Email Message ?

Forward Email-

किसी ई-मेल को फॉरवर्ड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण किया जाता है-
यूजर जिस मेल को फॉरवर्ड करना चाहते हैं, उसे ओपन करें।
‘Forword’ विकल्प पर क्लिक करें।
To, Cc और Bcc बॉक्सों में रेसीपिएन्ट्स नाम एंटर करें। 

ई-मेल मैसेज का जवाब कैसे दे ? (How to Replying to an E-mail Message ?

 हेल्लो आज हम आपको  बताएँगे की ईमेल में किसी मैसेज का रिप्लाई कैसे दिया जाता है तो चलिये  हम आपको बताते है की  कैसे दे 

How to Replying to an E-mail Message ?

How to Replying to an E-mail Message
How to Replying to an E-mail Message 


Reply Message
-

किसी ई-मेल का जवाब देने के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण किया जाता है
सबसे पहले हमे उस ईमेल को ओपन  चाहिए ओपन करने के बाद उस ईमेल के नीचे रिप्लाई वाले Botton पर क्लिक करना चाहिए अगर केवल ई-मेल भेजने वाले को जवाब देने के लिए ‘Reply’ विकल्प पर क्लिक करें
To और Cc बॉक्सों के सभी रेसीपिएन्ट्स को जवाब देने के लिए ‘Reply to all’ विकल्प पर क्लिक करें। 


In Email What is Signature ?

In Email What is Signature ? 

Email Signature -

इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएँगे की ईमेल Signature क्या होता है 
तो चलिए हम आपको बताते है की ईमेल Signature क्या होता है 
In Email What is Signature ?
ईमेल में हस्ताक्षर क्या होता है  

एक ई-मेल में यह व्यक्तिगत सूचना होती है जोकि आउटगोइंग मैसेज के निचले भाग में स्वत: ही दिखती है इसका प्रयोग भी वैकल्पिक है। यूजर सिग्नेचर में इच्छानुसार किसी भी सूचना को डाल सकता है। इसे सिग्नेचर ब्लॉक या सिग्नेचर फाइल भी कहते हैं। एक ईमेल में आप निम्न जानकारी डाल सकते है 
पूरा नाम
जॉब टाइटल या पोजीशन
ऑर्गेनाइजेशन का नाम और डिवीजन
फोन तथा फैक्स नम्बर्स
स्थायी एड्रेस
ई-मेल एड्रेसआदि।
वेबसाइट एड्रेस
सिग्नेचर के प्रयोग से यूजर सूचना टाइप करने से बच जाता है।

आगे हम आपको बताएँगे की ईमेल में Signature कैसे लगाते है 

What is Communication and Collaboration ?

    What is Communication and Collaboration ?


what is Communication and Collaboration
what is Communication and Collaboration

Communication and Collaboration

आज हम आपको बतायेगे की  Communication and Collaboration क्या होता है आज के जमाने  में इसका महत्व क्या है 
आज के युग में, इंटरनेट तेजी से जानकारी भेजने के लिए एक लोकप्रिय प्रणाली है। इंटरनेट के माध्यम से आप अपने व्यापार भागीदारों के साथ सहयोग कर सकते हैं। प्रभावी संचार के सहयोग के बिना संभव नहीं है। ई-मेल इंटरनेट की एक लोकप्रिय विशेषता है, जिसे डाक प्रणाली से तुलना की जा सकती है। संचार इंटरनेट का सबसे लोकप्रिय उपयोग है। उपयोगकर्ता आम तौर पर इंटरनेट के माध्यम से ई-मेल, चैट और जानकारी भेज सकता है। संचार के माध्यम से, हम आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जानकारी भेज सकते हैं  Communication के माध्यम से हम दुनिया के किसी भी कोने से किसी भी ब्यक्ति से बात-चित सकते है | इन्टरनेट पर communication के माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने से किसी को रूपये /पपैसे भेज सकते है 

16 November 2018

In E-mail / G-mail What is CC

In E-mail / G-mail What is CC ?

जब हम किसी को जीमेल के माध्यम से मैसेज भेजते हैं तब सबसे पहले हमें  Compose बटन पर  करना होता है


compose बटन पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ इनफार्मेशन भरना होता है 
सबसे पहले आपको "To " के अंदर आपको उस ब्यक्ति / संस्था का ईमेल अड्रेस डालना होता है 
Example- abcd@gmail.com


    "To" वाले लाइन के अंदर आपको CC और Bcc लिखा हुआ मिलेगा जिसमें CC का मतलब होता है (Carbon Copy)कार्बन कॉपी और BCC का मतलब होता है (Blind Carbon Copy)  ब्लाइंड कार्बन कॉपी 
Cc (कार्बन कॉपी): इस फीचर के द्वारा ई-मेल की कॉपी अर्थात्‌ कार्बन की कॉपी को अन्य       रेसीपिएन्ट को भेजा जाता है तथा To: रेसीपिएन्ट को यह सूचना दे दी जाती है कि इस ई-मेल की कॉपी अन्य किन-किन व्यक्तियों को भेज दी गयी है।

Bcc (ब्लाइन्ट कार्बन कॉपी): इस फीचर में To तथा Cc रेसीपिएन्ट को यह नहीं पता हो ताकि Bcc किन-किन को भेजी गयी है। ई-मेल में Cc तथा Bcc दोनों विकल्पों का प्रयोग वैकल्पिक होता है।


RECENT POSTS-


What Is E-Mail Addressing ?SHORT NOTES OF E-MAIL ADDRESSINGHow To Configuring E-Mail Client On Outlook ?HOW TO CONECT GMAIL TO OUTLOOK ?

How To Forward G-Mail Message /Email Message ?

In Email What Is Signature ?

What Is Communication And Collaboration ?

In E-Mail / G-Mail What Is CC ?



HOW TO VIEW E-MAIL ?

HOW TO VIEW E-MAIL ? HOW TO VIEW E-MAIL ? HOW TO VIEW E-MAIL ?


ई-मेल अकाउण्ट बना लेने के बाद यूजर sign in कर सकता है अर्थात ई-मेल अकाउण्ट को खोल सकता है और अपनी ई-मेल को देख सकता है। इसके लिए यूजर को उस वेबसाइट के Homepage पर जाना होगा जिस पर उसका ई-मेल अकाउण्ट है। वहाँ Sign in करने के लिए एक डायलॉग बॉक्स वेब पेज पर प्रदर्शित होगा।
इसमें E-mail टैक्स्ट बॉक्स में अपनी ई-मेल ID तथा Password टैक्स्ट बॉक्स में उस ई-मेल ID का पासवर्ड प्रविष्ट करके Sign in बटन पर क्लिक करें।
यदि ई-मेल-ID तथा पासवर्ड एकदम सही है तो यूजर का Gmail ई-मेल बॉक्स खुल जाएगा।

इसमें सामान्यतया पहले Inbox फोल्डर की सामग्री अर्थात्-प्राप्त हुए ई-मेल सन्देशों की सूची दिखाई देगी, जिस दिनांक, भेजने वाले का नाम, विषय आदि सूचनाएँ हैं। किसी सन्देश को पढ़ने के लिए कर्सर को उस संदेश पर लाकर क्लिक करें जहाँ माउस प्वाइंटर हाथ के चिह्न में बदल जाता है। 
HOW TO VIEW E-MAIL ?
HOW TO VIEW E-MAIL ?





How To Open a E-mail Account ?HOW TO CREATE GMAIL ACCOUNT

                     How To Open a E-mail Account ?

                                 
How To Open a E-mail Account

How To Open a E-mail Account ?

आज हम आपको बताएँगे की E-mail Account  क्या होता है और ईमेल पर अपना खता कैसे बनाते है 
सबसे पहले आपको ईमेल बनाने के लिए निम्न किसी भी सर्विस प्रोवाइडर के वेबसाइट को विजित करना होगा 
ई-मेल अकाउण्ट खोलने के लिए बहुत सी फ्री वेबसाइट/वेब पोर्टल उपलब्ध हैं।
www.rediffmail.com
आदि इनमें प्रमुख हैं। इनमें से किसी भी वेबसाइट के द्वारा यूजर अपना रजिस्ट्रेशन एक नये यूजर की तरह करवाकर अपना ई-मेल अकाउण्ट बना सकता है।
इन सभी में से सबसे ज्यादा उपयोग कि जाने वाली वेबसाइट जीमेल  का है इसलिए हम आपको जीमेल पर अकाउंट कैंसे बनाये  ये आपको बताने जा रहे है जीमेल पैर अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको जीमेल  पर क्लिक कीजिये 

यूजर निम्न चरणों से अपना वेब आधारित ई-मेल अकाउण्ट बना कता है -
1. किसी वेब ब्राउजर के एड्रेस बार पर एसा www.gmail.comको टाइप करके Enter कुंजी को दबाइए। जिससे इस वेबसाइट का Homepage स्क्रीन पर खुल जाएगा ।
How To Open a E-mail Account ?
How To Open a E-mail Account ?


2. अकाउण्ट बनाने के लिए निचे दिए हुए  Create an account हाइपरलिंक पर क्लिक करें ।
How To Open a E-mail Account ?
How To Open a E-mail Account ?

3. फॉर्म पूरा भरकर Next Step बटन को दबाएँ। फॉर्म भरते समय सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें,    ताकि यह सुनिश्चित हो जाये कि यूजरनेम अद्वितीय (unique) है। यदि ऐसा नहीं है तो यूजर को पुन: रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
आपको अपना यूजर नाम सबसे अलग और unique होना चाहिए ुयूजर नाम भरने के बाद आपको
एक पासवर्ड क्रिएट करना होगा जो फिर आपको पुनः वही पासवर्ड  अगले खाने में भी भरना होगा  पासवर्ड भरने के बाद आपको NEXT  पर क्लिक करना होगा फिर आपको दिए हुए निर्देश का पालन करना होगा
और कुछ ही समय के अंदर आपका जीमेल अकॉउंट क्रिएट हो जायेगा 


RECENT POSTS-

What Is E-Mail Addressing ?SHORT NOTES OF E-MAIL ADDRESSING

How To Configuring E-Mail Client On Outlook ?HOW TO CONECT GMAIL TO OUTLOOK ?

How To Forward G-Mail Message /Email Message ?

In Email What Is Signature ?

What Is Communication And Collaboration ?

In E-Mail / G-Mail What Is CC ?


Popular Posts

Recent