Latest Vacancy:
Integral Coach Factory Apprentices Online Form 2023 MHA IB Junior Intelligence Officer Online Form 2023 NTA UGC NET Correction Form 2023 JSSC Excise Constable Online Form 2023 Delhi DDA Various Post Online Form 2023 Army 10+2 TES 50 Online Form 2023 Chandigarh Police Constable Online Form 2023| TET Online Test| IBPS RRB 2020 Notification date | IBPS RRB 2020 Notification, IBPS RRB Exam 2020 [Notification Released]✔✔| CCC Online Test|

03 December 2018

WHAT IS PROGRAMMING LANGUAGE ? PROGRAMMING LANGUAGE FOR BEGINNER || SHORT NOTES OF PROGRAMMING LANGUAGE

दोस्तों आज के आर्टिकल हम आपको PROGRAMMING LANGUAGE क्या होता है और कितने प्रकार से होते है तो आप इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़े

प्रोग्रामिंग भाषाएँ (Programming Languages)

कम्प्यूटर एक मशीन है इसलिए हमारी सामान्य बोलचाल की भाषाओं में लिखे प्रोग्रामों को नहीं समझ सकता। इसलिए कम्प्यूटर के लिए विशेष प्रकार की भाषाओं में प्रोग्राम लिखे जाते हैं। इन भाषाओं को प्रोग्रामिंग भाषाएँ कहते हैं। इन भाषाओं की अपनी एक अलग व्याकरण (Crammer) होती है और प्रोग्राम लिखते समय उनके व्याकरण का पालन करना आवश्यक है। प्रोग्रामिंग भाषाओं को तीन प्रमुख भागों: विभाजित किया गया है- निम्न स्तरीय भाषाएँ, मध्य स्तरीय भाषाएँ और उच्च स्तरीय भाषाएँ। 
PROGRAMMING LANGUAGES

1. निम्न स्तरीय भाषाएँ (Low Level Languages)

निम्न स्तरीय भाषाएँ कम्प्यूटर की आन्तरिक कार्यप्रणाली के अनुसार बनाई जाती हैं तथा ऐसी भाषाओं में लिखे गए प्रोग्रामों के पालन करने की गति अधिक होती है, क्योंकि कम्पूटर उसके निर्देशों का सीधे ही पालन कर सकता है। इनके दो प्रमुख उदाहरण हैं- मशीनी भाषा तथा असेम्बली भाषा। 

(i) मशीनी भाषाएँ (Machine Languages):- 

ये भाषा केवल बाइनरी अंकों (0 या 1) से बनी होती है। प्रत्येक कम्प्यूटर के लिए उसकी अलग मशीनी भाषा होती है। 

(ii) असेम्बली भाषाएँ (Assembly Languages):- 

ये भाषाएँ पूरी तरह मशीनी भाषाओं पर आधारित होती हैं, परन्तु इनमें 0 से 1 की श्रंखलाओं के स्थान पर अंग्रेजी के अक्षरों और कुछ गिने चुने शब्दों को कोड के रूप में प्रयोग किया जाता है। 

2. मध्य स्तरीय भाषाएँ (Medium Level Languages)

ये भाषाएँ निम्न स्तरीय तथा उच्च स्तरीय भाषाओं के मध्य पुल का कार्य करती है। C भाषा को मध्य स्तरीय भाषा कहा जाता है, क्योंकि इसमें उच्च स्तरीय तथा निम्न स्तरीय दोनों भाषाओं के गुण हैं। 
3. उच्च स्तरीय भाषाएँ (High Level Languages) 
ये भाषाएँ कम्प्यूटर की आन्तरिक कार्यप्रणाली पर आधारित नहीं होती हैं। इन भाषाओं में अंग्रेजी के कुछ चुने हुए शब्दों और साधारण गणित में प्रयोग किए जाने वाले चिन्हों का प्रयोग किया जाता है। इन भाषाओं में लिखे प्रोग्राम्स को मशीनी भाषा में कम्पाइलर या इण्टरप्रेटर के द्वारा अनुवादित (Translated) कराया जाना आवश्यक होता है।
तो दोस्तों आपने इस टॉपिक में जाना की PROGRAMMING LANGUAGE क्या होता है दोस्तों अगर ये टॉपिक आपको अच्छा लगा हो तो आप  आर्टिकल को  दोस्तों को शेयर करे  यदि आपका कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में हमें बताये आपके  समय के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद .....           
          CAREER CREATION INFORMATION TECHNOLOGY  

No comments:

Post a Comment

कृपया अपना कीमती सुझाव दे आपके सुझाव के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद ....

Popular Posts

Recent