WHAT IS MOUSE? माउस क्या है
माउस (Mouse)
WHAT IS MOUSE? माउस क्या है
 |
| WHAT IS MOUSE? माउस क्या है |
WHAT IS MOUSE? माउस क्या है
"माउस एक प्रकार की प्वॉइण्टिग युक्ति है । इसका प्रयोग कर्सर (टैक्स्ट में आपकी पोजिशन दर्शाने वाला ब्लिंकिंग प्वॉइण्ट) या प्वॉइण्टर को एक स्थान-से-दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए करते है। इसके अतिरिक्त माउस का प्रयोग कम्प्यूटर में ग्राफिक्स (Graphics) की सहायता से कम्प्यूटर को निर्देश देने के लिए करते हैं।"
इसका आविष्कार वर्ष 1963 में स्टैण्डफोर्ड रिसर्च सेण्टर में डगलत-सी एंगलबर्ट ने किया था। इसमें सामान्यत: दो या तीन बटन होते हैं। एक बटन को बायाँ बटन (Left button) और एक बटन को दायाँ बटन (Right button) कहते हैं। दोनों बटनों के बीच में एक स्क्रॉल व्हील (Wheel) होता है, जिसका प्रयोग किसी फाइल में ऊपर या नीचे के पेज पर कर्सर को ले जाने के लिए करते हैं। माउस सामान्यत: तीन प्रकार के होते हैं-
Type of Mouse
(a
) वायरलेस माउस (Wireless Mouse)
(b) मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse)
(c) आप्टिकल माउस (Optical Mouse)
माउस के चार प्रमुख कार्य हैं
(a) क्लिक या लैफ्ट क्लिक (Click or Left Click) : यह स्क्रीन पर किसी एक Object को चुनता है।
(b) लैफ्ट डबल क्लिक (Left Double Click) : इसका प्रयोग एक डॉक्यूमेण्ट या प्रोग्राम को खोलने के लिए करते हैं।
(c) दायाँ क्लिक (Right Click) : यह स्क्रीन पर आदेशों की एक सूची दिखाता है। दाएँ क्लिक का प्रयोग किसी चुने हुए Object के गुण को एक्सेस (Access) करने के लिए करते हें।
(d) ड्रैग और ड्रॉप (Drage and Drop) : इसका प्रयोग किसी Object को स्क्रीन पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए करते हें।
(ii) ट्रैकबॉल (Trackball)
ट्रैकबॉल एक प्रकार की प्वॉइण्टिग ट्रैकबॉल युक्ति है, जिसे माउस की तरह प्रयोग किया जाता हैl इसमें एक बॉल ऊपरी सतह पर होती हैl इसका प्रयोग कर्सर के मूवमेंण्ट (Movement) को कण्ट्रोल करने के लिए किया जाता हैl इसका प्रयोग निम्नलिखित कार्यो में किया जाता है-
(a) CAD वर्कस्टेशनों (Computer Aided Design workstations) में।
(b) CAM वर्कस्टेशनों (Computer Aided Manufacturing workstations) में।
(c) कप्यूटरीकृत वर्कस्टेशनों (Computerized Workstations) जैसे कि एयर-ट्रैफिक कण्ट्रोल रूम (Air-traffic Control Room),राडार कण्ट्रोल (Radar Control) में।
(d) जहाज पर सोनार तन्त्र (Sonar System)में।
WHAT IS MOUSE? माउस क्या है
No comments:
Post a Comment
कृपया अपना कीमती सुझाव दे आपके सुझाव के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद ....