फाइल एक्सेस परमिशन (File Access Permission)
फाइलों को प्रयोग करने के लिए प्राय: तीन स्तर होते हैं। फाइल ऑनर, ग्रुप ऑनर तथा अन्य यूजर्स। इन तीनों स्तरों कीअनुमतियाँ भी तीन प्रकार की होती हैं, जो अग्र सारणी में दिखाई गई हैं-
किसी फाइल या डायरेक्टरी से जुड़ी हुई फाइल की उपयोग अनुमति में निम्नलिखित छ: चिन्ह होते हैं-
- साधारण फाइल (Ordinary File))
d डायरेक्टरी (Directory)
b ब्लॉक उपकरण फाइल (Block devise file)
c करैक्टर उपकरण फाइल (Character devise file)
1 हार्ड लिंक फाइल (Hard link file)
s सिम्बोलिक लिंक फाइल (Symbloic link file)
लाइनक्स के बेसिक कमाण्ड्स (Basic Commands of Linux)
लाइनक्स निर्देशों (Instructions) को केवल कमाण्ड प्रॉम्प्ट या शैल प्रॉम्प्ट पर दिया जा सकता है। शैल- प्रॉम्प्ट पर एक साथ कई कमाण्ड भी दे सकते हैं व उनका पालन उसी क्रम में होता है, जिसमें वे दिए जाते हैं व इन्हें (;) सेमीकॉलन से पृथकृ करके रखा जाता है|
कमाण्ड(Command)
|
व्याख्या (Description)
|
cd
|
करण्ट डायरेक्टरी बदलने के लिए।
|
cp
|
फाइल की कॉपी करने के लिए इस कमाण्ड के साथ
निम्नलिखित स्विचों का प्रयोग किया जा सकता है-
-i- ओवरराइटिंग करने से पहले सूचित करने के लिए
-l- फाइल को कॉपी करने के स्थान पर केवल लिंक करने के लिए
-s- एक सिम्बोलिक लिंक बनाने के लिए
|
clear
|
स्क्रीन साफ करने के लिए।
|
cat
|
फाइल की सामग्री देखने के लिए।
|
cdmod
|
किसी फाइल की उपयोग अनुमति बदलने के लिए।
|
date
|
दिनांक तथा समय देखने के लिए।
|
echo
|
स्क्रीन पर सन्देश दिखाने के लिए।
|
mkdir
|
नई डायरेक्टरी बनाने के लिए।
|
mv
|
फाइल को मूव कराने या नाम बदलने के लिए।
|
more
|
फाइल की सामग्री को छोटे-छोटे भागों मे देखने के लिए।
|
man
|
कमाण्ड के बारे मे अधिकतम जानकारी प्राप्त करने के लिए।
|
mkfs
|
किसी डिस्क या फ्लॉपी को फॉर्मेट करने के लिए।
|
pwd
|
करन्ट डायरेक्टरी का पूरा नाम देखने के लिए।
|
rmdir
|
डायरेक्टरी को रिमूव करने के लिए।
|
rm
|
फाइल को हटाने के लिए।
|
sort
|
फाइल की सामग्री को सोर्ट करने के लिए।
|
tr
|
चिन्हों के समूह को बदलने के लिए।
|
wc
|
किसी फाइल में शब्दो, पंक्तियो और चिन्हों को गिनने के लिए।
|
who
|
उपयोगकर्ताओं के नाम देखने के लिए।
|
1s
|
फाइलों की सूची देखने के लिए।
|


No comments:
Post a Comment
कृपया अपना कीमती सुझाव दे आपके सुझाव के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद ....