Latest Vacancy:
Integral Coach Factory Apprentices Online Form 2023 MHA IB Junior Intelligence Officer Online Form 2023 NTA UGC NET Correction Form 2023 JSSC Excise Constable Online Form 2023 Delhi DDA Various Post Online Form 2023 Army 10+2 TES 50 Online Form 2023 Chandigarh Police Constable Online Form 2023| TET Online Test| IBPS RRB 2020 Notification date | IBPS RRB 2020 Notification, IBPS RRB Exam 2020 [Notification Released]✔✔| CCC Online Test|

26 December 2018

What is MS PowerPoint ? How To Use PowerPoint ?


What is MS PowerPoint ?

पॉवरपॉइंट एक प्रेजेन्टेशन प्रोग्राम है, जिसके अन्तर्गत स्लाइड़ों को तैयार किया जाता है। पॉवरपॉइंट सबसे अधिक बिकने वाला प्रेजेन्टेशन ग्राफिक्स सॉफ्टवेयर पैकेज है, जो अमेरिका के माइक्रोसॉफ्ट कॉपेेरिशन द्वारा डिजाइन किया गया। सन् 1987 में पॉवरपॉइंट ने प्रेजैन्टेशन ग्राफिक्स में कार्य करने के नए स्टैण्डर्ड स्थापित किए है। पॉवरपॉइंट में उन्हीं तकनीकों का प्रयोग किया जाता है, जिन्हें हम एम एस-आफिस के अन्य प्रोग्रामों; जैसे-एम एस-वर्ड तथा वर्कशीट में इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही पॉवरपॉइंट स्लाइड्स में अन्य प्रोग्रामों द्वारा तैयार की गई सूचनाओं या डेटा; जैसे-टेक्स्ट, चार्ट, वर्कशीट, ग्राफिक्स आदि को भी शामिल किया जाता है। पॉवरपॉइंट में आप .jpg, giv और .way जैसी फाइलों को जोड़ सकते हैं। 
What is MS PowerPoint ? How To Use PowerPoint ?
What is MS PowerPoint ?



पॉवरपॉइंट के बेसिक्स (Basics of power point)

पॉवरपॉइंट (Powerpoint) माइक्रोसॉफ्ट आफिस (Microsoft office) में दिया गया एक ऐसा समृद्ध प्रोग्राम है, जिसकी सहायता से हम अपनी योजना का प्रस्तुतीकरण  प्रेजेन्टेशन के माध्यम से दे सकते हैं। पॉवरपॉइंट में- ओवर हेड प्रोजेक्टर (OHP), स्लाइड या स्क्रीन के ऊपर प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत करने के लिए प्रयोग किया जाता है। स्पीकर नोट्स तैयार करने के लिए किया जाता है।
इसके द्वारा-विशेष प्रभाव, रंग, ध्वनि, 3D आकृतियों आदि को दर्शाया जा सकता है।

How To Use PowerPoint ?


पॉवरपॉइंट का प्रयोग करना (Using Power Point) -

1. स्लाइड (PowerPoint Slide)

प्रेजेंटेशन के प्रत्येक पूंछ को स्लाइड कहा जाता है। प्रत्येक स्लाइड किसी विशेष बात को प्रदर्शित करने के लिए बनाई जाती है।

2. वक्ता के नोट (PowerPoint Speaker’s Note)

ये ऐसी सूचनाएँ हैं, जो वक्ता को प्रेजेंन्देशन बनाने के समय कुछ बातें याद दिलाने के लिए दी जाती हैं। ये सामान्यतया पेज पर छपे हुए साधारण वाक्य या सूचनाएं होती है। प्रेजेन्टेशन के समय ये बातें स्लाइडों पर दिखाई नहीं देतीं। 

3. हैण्डआउट (PowerPoint Handout) 

ये ऐसे पेज होते हैं, जिन पर प्रेजेन्टेशन की सभी या चुनी हुई स्लाइडों को प्रिंट किया जाता है। इसके द्वारा यूजर 1,2,3,4,या 6, स्लाइड को प्रिंट कर सकता है।

4. प्रेजेंटेशन फाइल (PowerPoint presentation file)
किसी विशेष विषय पर प्रेजेंटेशन की सभी स्लाइडों को एक फाइल में रखा जाता है, जिसे प्रेजेंटेशन फाइल कहते हैं। पावरपॉइंट की इन फाइलों के नाम का विस्तार भाग सामान्यत: ppt होता है, जैसे- PROJ1.ppt प्रत्येक प्रेजेंटेशन की सभी जानकारियाँ वक्ता के नोट्‌स तथा ध्वनि आदि के प्रभाव, यदि यूजर ने शामिल किए हों, एक ही फाइल में रखे जाते हैं, ताकि उन्हें नकल करना और प्रयोग करना सरल हो।
5. मास्टर स्लाइड (PowerPoint Master Slide)
यह ऐसी स्लाइड होती है, जिसमें ऐसी सूचनाएँ (Information) या सामग्री होती है, जो प्रेजेंटेशन की प्रत्येक स्लाइड में शामिल की जाती हैं। उदाहरण के लिए, कम्पनी का नाम, लोगों, प्रेजेंटेशन की तिथि आदि प्रत्येक स्लाइड पर दिखाई पड़े। यह कार्य मास्टर स्लाइड द्वारा किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

कृपया अपना कीमती सुझाव दे आपके सुझाव के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद ....

Popular Posts

Recent