ऑपरेटिंग सिस्टम सिम्पल सेटिंग (Operating System Simple Setting)
विण्डोज की अधिकतर सेटिंग्स कण्ट्रोल पैनल द्वारा की जाती है। कुछ सेटिंग्स को हम बिना कण्ट्रोल पैनल का प्रयोग किए भी कर सकते है। कण्ट्रोल पैनल पर जाने के लिए स्टार्ट बटन पर क्लिक करेंगे फिर कण्ट्रोल पैनल पर क्लिक करेंगे।
सिस्टम का तारीख और टाइम बदलना (Changing System Date and Time)
![]() |
HOW TO CHANGE DATE AND TIME IN COMPUTER |
सिस्टम की डेट और टाइम हम निम्नलिखित प्रकार से सेट कर सकते हैं-
(i) टास्क बार पर स्थित घड़ी पर डबल क्लिक करके Date and Time Properties डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित कर सकते हैं। इस डायलॉग बाक्स में से Date and Time, Time zone और Internet time यूजर इच्छानुसार सेट कर सकता है। सेटिंग्स को Apply करने के लिए Apply बटन पर क्लिक करेंगे।
(ii) टास्क बार पर स्थित घड़ी पर राइट क्लिक करके Adjust Date/Time ऑप्शन पर क्लिक करके भी Date and Time Properties डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित कर सकते हैं।
(iii) कण्ट्रोल पैनेल विण्डो की Date, Time, Language and Regional Setting ऑप्शन को चुनने पर प्रदर्शित होने वाले डायलॉग बॉक्स के दाएँ भाग मे Pick a Task के अन्तर्गत दिए गए ऑप्शन Change the Date and Time या Date and Time आइकन पर डबल क्लिक करके, कम्प्यूटर की डेट और टाइम सेट कर सकते हैं।
डिस्प्ले प्रॉपर्टीज बदलना (Changing Display Properties)


Changing Display Properties
वॉलपेपर (Wallpaper), स्क्रीन सेवर (Screen Sever), कलर व फॉण्ट इत्यादि सभी डेस्कटॉप से सम्बन्धित डिस्प्ले प्रॉपर्टीज हैं। डिस्प्ले प्रॉपर्टीज डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करने के लिए Start → Control Panel → Appearance and Themes → Display पर क्लिक करेंगे। या डेस्कटॉप पर राइट क्लिक करके प्रदर्शित होने वाले मेन्यू में Properties पर क्लिक करेंगे। इस डायलॉग बॉक्स पर स्थित प्रत्येक टैब का प्रयोग करके मनोवांछित परिवर्तन किए जा सकते हैं।



No comments:
Post a Comment
कृपया अपना कीमती सुझाव दे आपके सुझाव के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद ....