Latest Vacancy:
Integral Coach Factory Apprentices Online Form 2023 MHA IB Junior Intelligence Officer Online Form 2023 NTA UGC NET Correction Form 2023 JSSC Excise Constable Online Form 2023 Delhi DDA Various Post Online Form 2023 Army 10+2 TES 50 Online Form 2023 Chandigarh Police Constable Online Form 2023| TET Online Test| IBPS RRB 2020 Notification date | IBPS RRB 2020 Notification, IBPS RRB Exam 2020 [Notification Released]✔✔| CCC Online Test|

07 December 2018

WHAT IS TOOLBAR , MENU BAR , SCROLL BAR AND STATUS BAR IN COMPUTER ? SHORT NOTE ABOUT TOOLBAR, MENU BAR AND SCROLL BAR


मेन्यू बार (Menu Bar)

मेन्यू बार (Menu Bar)



मेन्यू बार विकल्पों की एक सूची होता है, जिनमें से आवश्यकता के अनुसार कोई एक विकल्प चुना जाता है। प्रत्येक विकल्प सामान्यत: तथा किसी क्रिया (Operation) या सेटिंग (Setting) को व्यक्त करता है। यह बार टाइटल बार के नीचे स्थित होता है। 
स्क्रॉल बार (Scroll Bar)
Scroll Bar

सामान्यतया प्रत्येक विण्डो में दो स्क्रॉल बार होते हैंl ये उस विण्डो में दिखाई जा रही सामग्री को पूरा देखने में सहायक होते हैंl विण्डो का आकार सीमित होने के कारण उसमें सभी सामग्री पूरी दिखाई नहीं पड़ती। इसलिए एक बार में उस सामग्री का एक भाग ही दिखाई देता है। स्क्रॉल बार की सहायता से हम छिपी हुई सामग्री को भी उस विण्डो में देख सकते हैं
स्क्रॉल बार दो हो सकते हैं- ऊर्ध्वाधर (Vertical) तथा क्षैतिज (Horizontal)l  ऊर्ध्वाधर स्क्रॉल बार का प्रयोग सामग्री में ऊपर या नीचे जाने के लिए किया जाता है। इसी प्रकार, क्षैतिज स्क्रॉल बार का प्रयोग सामग्री में दाएँ या बाएँ जाने के लिए किया जाता है। स्क्रॉल बार सामान्यतया विण्डो के क्रमश: दाएँ तथा निचले किनारों पर पाए जाते हैं। 
टूलबार (Toolbar)

अधिकांश विण्डोज आधारित प्रोग्रामों में टूलबार की सुविधा होती है। किसी विण्डो मे एक से अधिक टूलबार भी हो सकते हैं। टूलबार कुछ बटनों का एक संग्रह होता है, जिनमें से प्रत्येक के द्वारा कोई विशेष कार्य किया जाता है। इन बटनों को टूल भी कहा जाता है। किसी बटन या टूल को क्लिक करने पर उससे सम्बन्धित आदेश या क्रिया प्रारम्भ हो जाती है। उदाहरण के लिए, प्रिण्टर के आइकन चिन्ह वाले बटन को क्लिक करने पर सम्बन्धित दस्तावेज प्रिण्टर पर छाप दिया जाता है। 

स्टेटस बार (Status Bar)


यह बार प्राय: विण्डो के सबसे नीचे की पट्‌टी के रूप में होता है। इस बार में उस विण्डो अथवा उसमें खुले हुए किसी दस्तावेज के बारे में नवीनतम् सूचना या स्थिति प्रदर्शित की जाती है। 

No comments:

Post a Comment

कृपया अपना कीमती सुझाव दे आपके सुझाव के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद ....

Popular Posts

Recent